Show your support

Sunday, June 18, 2017

26 को बंजार पहुंचेगा भाजपा का रथ

26जून को भाजपा का रथ बंजार में प्रवेश करेगा। रथ यात्रा नौ बजे लारजी पहुंचेगी। लारजी में बंजार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता रथ में आने वाले नेताओं का स्वागत करेंगे। इस दौरान सैंज में एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन होगा। प्रस्तावित रथयात्रा की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा लारजी मंडल के नेताओं ने रणनीति तैयार की। मंडल की बैठक मंडलाध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने शिरकत की। रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से इस दौरान सुझाव भी मांगे गए। खीमी राम शर्मा ने बैठक में बताया कि इस रथ यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री सांसद शांता कुमार, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक जय राम ठाकुर बंजार पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा 26 जून को सुबह लारजी पहुंचेगी। जहां पर रथ यात्रा में आने वाले बड़े नेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद सैंज में एक जनसभा होगी। दोपहर बाद रथ यात्रा गुशैणी पहुंचेगी। इसके बाद बंजार जीभी में सभाएं होंगी। जीभी से तीन कोठी होते हुए रथ...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment