Show your support

Sunday, June 18, 2017

चार सालों में 1200 गार्ड किए भर्ती: भरमौरी

मनालीके विश्राम गृह के अतिरिक्त कमरों का भी किया लोकार्पण सिटीरिपोर्टर | कुल्लू वन,मत्स्य पालन और जनजातीय विकास मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने चार वर्षों के दौरान 1200 वन रक्षक भर्ती किए हैं। वन रक्षकों के ही 156 अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया भी आरंभ की गई है। भरमौरी शनिवार को वन विश्राम गृह मनाली के नवनिर्मित कमरों के उद््घाटन और लगघाटी के गांव शालंग में वन विश्राम गृह के शिलान्यास के बाद शालंग में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वन विश्राम गृह मनाली के विस्तार पर लगभग 35 लाख रुपए खर्च किए गए हैं, जबकि शालंग के विश्राम गृह पर करीब 50 लाख रुपए की लागत आएगी। भरमौरी ने कहा कि वन विभाग ने प्रदेश भर में 426 विश्राम गृहों के जीर्णोद्धार पर लगभग 50 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की है विभाग में कार्यरत 486 दिहाड़ीदारों को नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि लगघाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस खूबसूरत घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए वन विभाग भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। भरमौरी ने कहा कि चार वर्षों के दौरान...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment