ठियोग – भाजपा की विजय रथयात्रा की तैयारियों के संबंध में शनिवार को ठियोग के सराय हाल में भाजपा मंडल ठियोग द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपराम वर्मा के द्वारा की गई। बैठक में इस दौरान ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा ठियोग पंचायत समिति के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा, जिला परिषद की सदस्य इंदु वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष दिला राम मेहता, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनिता वर्मा, मंडल के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा, अमर सिंह वर्मा, देवी सिंह भोटका, ठियोग नगर परिषद की अध्यक्ष शांता शर्मा, पार्षद शीला वर्मा व राजेंद्र शर्मा के अलावा काफी अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीपराम वर्मा ने कहा कि 22 जून शाम को ठियोग निर्वाचन क्षेत्र के नारकंडा में भाजपा की विजय रथयात्रा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा शिलाई, चौपाल, जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू होते हुए शाम को नारकंडा पहुंचेगी, जहां पर रात्रि ठहराव किया जाएगा, जबकि सुबह यहां से रथयात्रा मतियाना होते हुए ठियोग करीब 12 बजे पहुंचेगी। दीपराम वर्मा ने बताया कि इस दिन ठियोग के पोटेटो ग्राउंड में एक जनसभा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ठियोग निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विजय रथयात्रा की अगवाई पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष रूप से करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कमेटियां प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गठित की गई है। इसमें प्रचार-प्रसार कमेटी के प्रमुख कमलेश शर्मा होंगे। इनके अलावा रूट प्रमुख कमेटी का अध्यक्ष अमर सिंह वर्मा को बनाया गया है। मंच की सजावट कमेटी में विनोद हेटा, मीडिया कमेटी के प्रमुख अश्वनी बक्शी, स्वागत कमेटी के प्रमुख सत प्रकाश वर्मा, मंच संचालन कमेटी के अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि सात सदस्यीय कमेटी में अशोक जस्टू, मुकेश वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, संतोष, सुशील, सुभाष, अंकुश, दीवान, राजेश, बीडीसी मस्तराम, प्रधान शीला चंदेल को बनाया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 19 जून को नारकंडा में दोबारा से एक बैठक आयोजित की जाएगी जबकि 20 जून को कार्यक्त्रम को लेकर समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने कहा कि भाजपा की विजय रथयात्रा शिलाई, चौपाल, जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू होते हुए नारकंडा पहुंचेगी, जिसके बाद पोटेटो ग्राउंड में रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment