
कॉलेजमें प्रवेश प्रक्रिया का दौर शुरू होते ही विभिन्न छात्र संगठनों ने नए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में मार्गदर्शन केंद्र लगाएं हैं। कालेज में एडमिशन के पहले दिन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, एनएसयूआई और एसएफआई ने मार्गदर्शन केन्द्र खोलकर नए छात्रों को दाखिला संबंधी जानकारी देनी शुरू कर दी है। शनिवार को पीजी कॉलेज रामपुर में एबीवीपी की रामपुर इकाई ने कॉलेज में मार्गदर्शन केंद्र लगाया। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को इकाई ने 108 विद्यार्थियों का दाखिला करवाया। इसके अलावा विद्यार्थियों को नया कोर्स शुरू होने वाले बी वॉक के बारे में भी जानकारी दी। एसएफआई ने भी खोला मार्गदर्शन केंद्र पीजीकॉलेज रामपुर की एसएफआई इकाई ने भी कॉलेज परिसर में मार्गदर्शन केंद्र खोला है। इकाई के सचिव राहुल ठाकुर ने कहा कि नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की मदद के लिए एसएफआई इकाई द्वारा रामपुर कॉलेज में मार्ग दर्शन केंद्र लगाया गया है, ताकि छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में कठिनाईयों का सामना करना पड़े।...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment