Show your support

Sunday, June 18, 2017

सत्यनारायण मंदिर में एक्यूप्रैशर शिविर में जांचा 105 का स्वास्थ्य

रामपुर बुशहर | रामपुरस्थित श्रीसत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट और भारत विकास परिषद् रामपुर शाखा की ओर से 6 दिवसीय एक्यूप्रैशर शिविर शनिवार से शुरू हो गया। इस शिविर में प्रदेश के ऊना से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. निधी और डॉ. शिव कुमार सहित उनकी टीम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। मंदिर ट्रस्ट के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि इस 6 दिवसीय शिविर में करीब 120 मरीजों का रोजाना एक्यूप्रैशर पद्धति से उपचार किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि शहर में पहली मर्तबा एक्यूप्रैशर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के लिए इंडियन एक्यूप्रैशर हेल्थ केयर सेंटर ऊना से आए चिकित्सक और अन्य कर्मियों की टीम पहुंची है। पहले दिन 105 मरीजों ने अपना पंजीकरण करवाया है और करीब 8-9 बजे तक मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के रोशन चौधरी, मान भारती, राजीव अग्रवाल, देवकुमार नेगी, परिषद के राजीव सिंगला मौजूद रहे।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment