Show your support

Sunday, June 18, 2017

गांधी सदन ने जीता ओवर आॅल विजेता का खिताब

रोहड़ूृ | विद्यालय मचौती में अंतर सदन खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष पप्पू राम बुशहैरी ने किया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार चंकरोला ने विद्याथिर्यों को खेलकूद गतिविधियों के साथ साथ जीवन में अनुशासन मेहनत के बूते आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में मार्च पास्ट प्रतिस्पर्धा में नेहरू सदन ने पहला गांधी सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाॅलीबाल छात्र वर्ग में गांधी सदन छात्रा वर्ग में नेहरू सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्‌डी छात्र वर्ग में सुभाष सदन ने पहला, छात्रा वर्ग गांधी सदन , प्रतियोगिता में गांधी सदन ने ओवर आल खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर एसएमसी के सदस्य प्रवक्ता सुजाता नेगी, विक्रम ठाकुर, कमलेश, गिरधारी लाल, डी पी दिनेश सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत कुमार, प्रेमलता ठाकुर, रणवीर सिंह, विनोद कुमार,सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। मचौती में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्रधानाचार्य।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment