
कंडाघाटके रूड़ा गांव में स्थित रामलोक मंदिर में हुई मारपीट के मामले में मंदिर के संस्थापक बाबा अमरदास की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। यह हिरासत 24 जून तक बढ़ाई गई है। कोर्ट से मिली न्यायिक हिरासत बुधवार को समाप्त होने पर न्यायाधीश अनुज बहल ने बाबा का ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ा दिया। बाबा के अस्पताल में भर्ती होने के कारण न्यायाधीश ने अस्पताल में ही मामले की सुनवाई की। रामलोक मंदिर में हुई मारपीट के बाद बाबा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बाबा को कोर्ट से राहत नहीं मिल रही है। बाबा को सीआईडी ने तीन जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक सप्ताह में बाबा को चार बार कोर्ट में पेश किया चुका है। सीआईडीकर रही है जांच सीआईडीबाबा अमरदास की पृष्ठभूमि के बारे में जांच कर रही है। इस घटनाक्रम से पहले बाबा अपने आप को राजस्थान के राजघराने से संबंधित बताता रहा है। अब बताया जा रहा है कि अमरदास हरियाणा के करनाल स्थित रांवड गांव में महंत गोवर्धन के पास रहा है। महंत गोवर्धन ने सीआईडी को बयान दिया है कि अमरदास उन्हें छोटी आयु में हरियाणा के एक मेले में मिला था। बाबा अमरदास इस...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment