Show your support

Sunday, June 18, 2017

इस बार सदन में रहेगा वकीलों का दबदबा, पांच वकील रखेंगे दलीलें

नवनिर्वाचितसदन में युवाओं और वकीलों का दबदबा रहेगा। यह पहला मौका होगा जब निगम के सदन में 5 वकील मौजूद रहेंगे। इनमें चार वकील विवेक शर्मा, जगजीत सिंह बग्गा, पूर्ण मल और विदूषी शर्मा भाजपा की ओर से सदन में मौजूद रहेंगे और प्रशासन के हर फैसले पर पैनी नजर रखेंगे।वहीं कांग्रेस की ओर से मझयाठ वार्ड से जीत कर आए दिवाकर प्रशासन और सत्तारूढ़ दल के फैसलों पर कानूनी नजर रखेंगे। इससे पहले वाले सदन में केवल एक ही वकील सुषांत कपरेट थे और उनकी ओर से कई बार कई मामलों में कानूनी राय ली गई है। इसके अलावा निगम का यह सदन युवा होगा और इसमें अधिकतर उच्च शिक्षा प्राप्त पार्षद चुनकर आए हैं इसके अलावा इस बार के सदन में एक डॉक्‍टर और एक पीएचडी करने वाली महलिा पार्षद भी मौजूद रहेंगी जो संबंधति कई मस्लों पर आवश्यक राय दे सकती हैं इसके अलावा इस बार के सदन में पिछले पांच पार्षद भी रहेंगे जो समय आने पर अपने अनुभव से सहयोग देंगे।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment