Show your support

Sunday, June 18, 2017

केलांग में इस वर्ष 12 नई बसें प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई

कुल्लू | केलांगमें इस वर्ष 12 नई बसें प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर ने तोद घाटी के दुर्गम गांव योचे में योचे से रिवालसर रूट के लिए नियमित नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस रूट पर नई बस सेवा आरम्भ होने से घाटी के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी साथ ही घाटी में कार्यरत कर्मचारियों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां के बुद्धिस्ट श्रद्वालुओं का आस्था का केंद्र रिवालसर है जहां घाटी के सैंकड़ों लोग हर साल रिवालसर दर्शन के लिए जाते है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment