शिमला – राजधानी शिमला के कालेजों में शनिवार को कैंपस में रौनक लौट आई है। प्रदेश में जहां कालेज शुक्रवार को खुल गए थे, लेकिन शिमला में नगर निगम चुनावों के चलते स्थानीय अवकाश होने के चलते शनिवार 17 जून को शिमला के कालेज अवकाश के बाद खुले है। कालेज खुलते ही जहां पुराने छात्र कालेज पहुचें तो वहीं नए छात्र कालेजों में प्रवेश के लिए पहुंचे। अवकाश के बाद वापस कालेज कैंपस मे पहुंच कर छात्रो ने पुराने दोस्तों से मुलाकात की। पहले दिन ही शिमला शहर के पांच कालेजों में सैकड़ों छात्र प्रवेश लेने के पहुंचे। छात्रों ने प्रोस्पेक्टस लेने के साथ ही प्रवेश फार्म भी कालेजों में जमा करवाएं। कालेजों में नए छात्रों को प्रवेश मे मदद करने के लिए छात्र संगठन भी सक्रिय रहे। कालेज कैंपसों मे एबीवीपी और एसएफआई के साथ ही एनएसयूआई ने भी अपने अपने कार्यकर्ताआें को साथ ले कर गाइंडेंस ब्यूरो लगाए। इन गांइडेंस ब्यूरो में छात्रों ने कालेजों में प्रवेश को लेकर मदद करवाई। नए छात्रों को कालेज कैंपस में प्रोस्पेक्टस लेने के साथ ही फार्म भरने के लिए ओर फार्म जमा करवाने के लिए गांइडेंस ब्यूरो मददगार बने। छात्र संगठन दिन भर कुर्सियां टेबल कैंपस में लगा कर प्रवेश के लिए आने वाले छात्रों की मदद करते रहे। कालेजों में अपने स्तर पर छात्रों की मदद करने के लिए शिक्षकों की कमेटी भी गठित की गई है। यह कमेटी छात्रों को कोर्स का चयन करने के साथ ही कोर्स कोड किस तरह भरना है इन सब बातों की जानकारी दे रही है। शहर के सेंटर फॉर एक्सीलेंस कालेज संजौली, आरकेएमवी, कोटशेरा कालेज और सांध्यकालीन कालेज के साथ ही फाइन आर्ट्स कालेज में प्रवेश लेने के लिए छात्र पहुंचे। कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। इस तिथि के बीच ही कालेजों को प्रवेश के फार्म भरने के साथ ही मैरिट लिस्ट लगा कर प्रवेश देने के साथ ही फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कालेजों के लिए तय शेड्यूल के तहत 17 जून से 23 जून तक छात्रों के फार्म जमा करने के लिए, 24 से 27 जून का समय छात्रों की मैरिट लिस्ट लगा कर प्रवेश देने के लिए और 28 से 30 जून तक का समय छात्रों को प्रवेश की फीस जमा करवाने के लिए मिलेगा। राजधानी शिमला के कालेजों में प्रवेश के लिए मात्र 15 दिन का समय मिलेगा। इस समय के भीतर ही प्रवेश की प्रक्रिया कालेजों में होनी है।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment