
राज्यके200 स्टूडेंट्स को छात्रवृति का लाभ दिया जाएगा। यह बात यहां आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॅालेज के को-ऑर्डिनेटर जसविंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 30 जून से पहले पात्र स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले इस योजना के तहत 100 स्टूडेंट्स को छात्रवृति देने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन मिलेगा। यह छात्रवृति बी-टेक, एलएलबी, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीए, एमए और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सहित कई कोर्सों के के लिए दी जाएगी। उनका कहना है कि इसमें 100 छात्र ओर 100 छात्राओं को जोड़ा जाएगा। जसविंद्र का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स के लिए इस योजना को शुरु किया गया है। इसके अलावा ग्रुप की ओर से सेना कर्मियों के बच्चों के लिए छात्रवृति स्कीम, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, रोशन छात्रवृति स्कीम सहित दाखिले किए जा रहे हैं।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment