
स्थानीयविद्युतसब-डिविजन दो में करीब 250 डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड के 40 लाख बकाया बिल को लेकर दबा रखे हैं। इन उपभोक्ताओं को पेंडिंग बिल चुकाने के लिए नोटिस जारी किए गए है, लेकिन अभी भी सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिल अदा नहीं भरा है। ऐसे डिफाल्टरों की वजह से बोर्ड की पेंडेंसी बढ़ रही है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक बिल नहीं भरे हैं, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई अगले 3 दिनों में फिर शुरू हो जाएगी। बोर्ड इस लापरवाही के खिलाफ शिकंजा कसने जा रहा है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को पिछले और इस माह में अब तक दो बार बिल चुकाने के लिए मोहलत दी गई है लेकिन अभी भी सैकड़ों उपभोक्ताओं के पास बकाया फंसा हुआ है। बोर्ड को इन लोगों की वजह से हर माह रिकवरी टारगेट पूरा करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे लोग बिजली का तो पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बिल भरने में आनाकानी करते है। करीब 40 लाख के पेंडिंग बिल फंसे हुए हैं। आईपीएच ने हाल ही में 13 लाख रुपए के बिलों की अदायगी बोर्ड को कर दी है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में जिन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरे हैं, उनके 19 जून से कनेक्शन काटने की...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment