Show your support

Sunday, June 18, 2017

करोड़ों के विद्युत प्रोजेक्ट लगने से लोग गदगद

बड़सरविसमें बिजली के बृहद स्टेशन बनाने की वर्षों चिर लंबित पड़ी मांग के पूरा होने एवं करोड़ों के विद्युत प्रोजेक्ट लगने से यहां के लोग गदगद हैं। ज्ञात रहे कि इससे बड़सर-उखली 33केवी का लगभग 7 करोड़ से स्टेशन विद्युत बनेगा। इसके अतिरिक्त बिझड़ी-कोटला सबस्टेशन 132केवी का लगभग 40-45 करोड़ से निर्मित होकर तैयार होगा। इन स्टेशनों के बनने से क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को बिजली के कटों बिजली के लोड बढ़ने की समस्या से निजात मिलेगी, क्योंकि इस समय कभी बिजली हमीरपुर, कभी ऊना से और कभी कहीं से लेनी पड़ रही है। एक्सईएन एसके पटियाल ने बताया कि 15 जून को बोर्ड की बैठक में विस क्षेत्र बड़सर में बड़सर-उखली 33केवी 7 करोड़ से निर्मित एवं बिझड़ी-कोटला 132केवी 40-45 करोड़ से बनने वाले विद्युत वृहद स्टेशन की अप्रूवल मिली है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment