
लेह मार्ग बहाल होते ही सरचू में लौटी रौनक। व्यावसायिओं ने सरचू में अपने-अपने तंबू लगाने शुरू कर दिए। मनाली | मनालीलेह मार्ग के सरचू नामक पर्यटन स्थल में रौनक लौट आई है। मानली लेह मार्ग के बहाल होने के बाद व्यावसायिओं ने सरचू में अपने-अपने तंबू लगाने शुरू कर दिए है। अक्टूबर महीने के बाद सुनसान पड़े पर्यटन स्थल पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। सरचू मनाली लेह मार्ग के बीच सफर करने वाले सैलानियों की पिछले दो दशकों से सबसे पसंदीदा सैरगाह बन गई है। लेह आने जाने वाले सैलानी अधिकतर सरचू में रात्रि ठहराव करते है। व्यवसायिओं ने बताया कि केलांग से सरचू तक मार्ग की हालत बेहतर है। रोहतांग दर्रे सहित बारालाचा दर्रा में सड़क किनारे लगे बर्फ के ढेर भी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सरचू में टैंट लगाने वाले व्यवसायी अंगमो, वीरू, राजेश, विशाल ने कहा की सरचू में सात महीने बाद रौनक लौट आई है। लेह जाने वाले पर्यटक रात को सरचू में ठहरना पसन्द करते है। सरचू में इन दिनों मौसम बहुत ही सुहाना चल रहा है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment