
सिटी रिपोर्टर | रामपुरबुशहर भाजपाकार्यकर्ताओं ने शनिवार को ज्यूरी में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने रामपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों की तबाह हुई सेब की फसल का अभी तक मूल्यांकन नहीं करवाया गया। प्रत्येक किसान का ओलावृष्टि से नुकसान का मूल्यांकन करवा कर प्रभावित किसानों को 40 हजार प्रतिबीघा मुआवजा दिया जाए। किसानों का बैंक कर्ज माफ किया जाए और प्रभावितों को मुफ्त दवाइयां और राशन का प्रावधान करवाया जाए। मेमोरियल पार्क में ज्यूरी शनिवार को क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एकत्रित हुए। यहां से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए ज्यूरी बाजार से होते हुए उनू महादेव देव तक रोष रैली निकाल कर विरोध किया। उसके पश्चात ज्यूरी चौक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने बगीचे को रात-दिन काम करवा काट पक्की सड़क बना दी, परंतु ज्यूरी सराहन सड़क करीब दो महीने से बंद पड़ी है। आम जनता, स्कूली छात्र, पर्यटक और व्यापारी वर्ग परेशान है। ओलावृष्टि से...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment