नेरवा/चौपाल – नायब तहसीलदार नेरवा मोही राम चौहान के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस व पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने स्वच्छता अभियान को जारी रखते हुए नेरवा बाजार में सरकारी संपत्तियों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टरों, बैनरों व अन्य प्रचार सामग्री को हटाया। इस दौरान बाजार में बिजली के खंभों, सरकारी भवनों की दीवारों, बाउंड्री वाल व अन्य सरकारी व सार्वजनिक स्थलों को पूरी तरह पोस्टर बैनर मुक्त किया गया। नायब तहसीलदार नेरवा मोही राम चौहान ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि किसी भी सरकारी संपत्ति पर पोस्टर-बैनर व अन्य प्रचार सामग्री न लगाएं व न ही किसी को लगाने दें। नेरवा शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना शत-प्रतिशत सहयोग दें। कूड़े को खुले स्थान पर न फेंके। इसे डुंडी मंदिर से आगे बने डंपिंग यार्ड में डालें या फिर बाजार में जगह-जगह लगाए गए कूड़ादानों में डालें। उन्होंने व्यापारियों से भी आग्रह किया कि दुकानों में इकट्ठा होने वाले पोलिथीन को दुकानों के बाहर सड़क में न फेंके। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ढाबे, सब्जी व मीट विक्रेताओं को सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment