Show your support

Wednesday, May 10, 2017

देयोगी के छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता पर जगाया अलख

रामपुर बुशहर – राहणू पंचायत के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देयोगी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई एवं नशामुक्त अभियान चलाया गया। देयोगी स्कूल के विद्यार्थी, पंचायत प्रतिनिधि, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। अभियान के तहत सभी ने स्कूल, मंदिर और पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी को साफ कर उसे ठिकाने लगाया। इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगी भांग के पौधों को नष्ट कर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने इस दौरान एक जागरूकता रैली निकालकर लोगों से स्वच्छ भारत निर्माण और नशामुक्त भारत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य सुजाता रानी, शिक्षक बाल मुकुंद ठाकुर, सुनील, प्रेम चंद, देवराज, सुनील शर्मा, अरविंद, इंद्र, पटवारी हेतराम, विकेश, मनोज, राकेश, रीतिक नेगी, साहिल, महेश्वर, शिवानी, मोनिका, मनीषा, प्रेमा और शिल्पा के अलावा कई अन्य उपस्थित रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment