शिमला – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी सशक्त बनाओ के ध्येय के साथ जिला प्रशासन शिमला ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्त्वाकांक्षी पहल की है। जिला प्रशासन के इस प्रयास से शीघ्र ही शिमला को महिला कैब ड्राइवर मिलेंगी। प्रशासन का यह प्रयास नई पहल है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। 30 दिनों तक चलने वाले इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर इन महिलाओं में खासा उत्साह है। शिमला के उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कायक्रम निश्चित रूप से महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्ति की दिशा में सशक्त पहल है। एलएमवी चालन का लाइसेंस प्राप्त करने के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा इन महिलाओं को वाहन, टैक्सी खरीदने के लिए सहयोग और मदद भी प्रदान की जाएगी। यह महिला कैब ड्राइवर निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे। यह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत होंगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से भी अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करेंगी।जिला शिमला प्रशासन का यह प्रयास है कि यदि ‘स्वरोजगार’ दूरदर्शी सोच के साथ आरंभ किया जाए, तो इससे संबद्ध क्षेत्रों में निश्चित रूप से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। महिला कैब ड्राइवर न केवल अपने लिए आय का साधन विकसित करेंगी, बल्कि शहर के लोगों को भी अच्छी परिवहन व्यवस्था प्रदान करने में सक्षम होंगी।
यहां शुरू हुआ प्रशिक्षण
जिला प्रशासन शिमला ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसीटी) के माध्यम से शिमला के बसंतपुर, ठियोग, मशोबरा ब्लॉक और अन्य क्षेत्र की महिलाओं के लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सहयोग से एलएमवी वाहन चालन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया है।
क्या कहती हैं प्रशिक्षु
यह प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली चंद्रप्रभा और निधि का कहना है कि स्व प्रेरणा के साथ उठाया गया उनका यह कदम समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी करेगा। इससे उनके कार्य को संपंन्न करने के प्रति प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला श्री राकेश कुमार प्रजापति, यूको बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक एसबी मिश्रा और आरसीटी के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने भी बहुत ही सकारात्मक प्रयास किए हैं।
सोहन चंद ठाकुर ने किया शुभारंभ
मंगलवार को आरसीटी केंद्र ब्रॉकहार्स्ट शिमला में रोहन चंद ठाकुर ने इस महत्त्वाकांक्षी प्रशिक्षण अभियान का विधिवत रूप से शुभारंभ करते हुए उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपंन्न होने के पश्चात जिला शिमला को कैब ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर प्राप्त होंगी, जो निश्चित रूप से इस व्यवसाय को पर्यटन एवं अनुशासनप्रियता के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होंगी।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment