
शहरमें प्रधान पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा काफी गर्म है। तीनों ही उम्मीदवार भाजपा की विचारधारा से जुड़े होने के चलते मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। एक तरफ पूर्व प्रधान कुशल जेठी प्रधानी को कायम रखना चाहेंगे तो वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सूद अपनी लोकप्रियता को बुना कर चुनाव में जीत पक्की करने में लगे हैं। पूर्व प्रवक्ता मुकेश गुप्ता भी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उपप्रधान पद के लिए रमेश बंसल सुमिरन खन्ना में बीच सीधी टक्कर है। सोलन में व्यापार मंडल चुनाव के लिए प्रचार करते प्रत्याशी। सिटी रिपोर्टर | सोलन व्यापारमंडल सोलन का चुनाव उम्मीदवारों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। चुनाव में मैदान में उतरे उम्मीदवार प्रचार अभियान में कोई कोर कसर नहीं छाेड़ रहे हैं। एक तरफ डोर टू डोर जाकर वोट मांगे जा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार जोरों पर है। उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए वाट्सएप फेजबुक का भी सहारा ले रहे हैं। व्यापार मंडल के चुनाव के लिए 7 मई को नगर परिषद हॉल में मतदान होना है। इस बार करीब 1600 मतदाता...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment