
सोलन | ब्लाॅककांग्रेस कमेटी सोलन की मासिक बैठक अध्यक्ष बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार संगठन के चुनाव करवाने के निर्णय का स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर तक की चुनाव प्रक्रिया अतिशीघ्र शुरू की जा रही है। इसके अतिरिक्त बैठक में पंचायत कांग्रेस, ग्राम कांग्रेस बूथ कांग्रेस के प्रतिनिधियों के चयन के बारे में चर्चा की गई तथा कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट को कामयाब बनाने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर हरिमोहन शर्मा, राजेंद्र कश्यप, पीआर कश्यप, मदन हिमाचली, ईश्वर दत्त शर्मा, सावित्री सांख्यान, मंजू गौड़ ने भाग लिया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment