Show your support

Friday, May 5, 2017

मुख्यमंत्री ने ममलीग में 12 करोड़ की स्कीमों का किया लोकार्पण

सोलनविधानसभा क्षेत्र के ममलीग क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करीब 12 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सिंचाई मंत्री विद्या स्टॉक सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल शामिल रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दौरा सोलन विधानसभा क्षेत्र की जधाना पंचायत के कुफ्टू से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने 1.03 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ्टू के नए भवन का उद्घाटन किया। उन्हाेंने ने 5.82 करोड़ की लागत से निर्मित कुफ्टू-कांशीपट्टा-ममलीग सड़क का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कुफ़्टू में ही सतड़ोल -बंगयाड़ सड़क का उद‌्घाटन किया। मुख्यमंत्री का काफिला करीब 11: 30 कुफ्टू से बकेशु पहुंचा। उन्होंने वहां पर करीब 2.47 करोड़ रुपए की उठाऊ सिंचाई योजना बकेशु का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला बकेशु से ममलीग पहुंचा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग में 40 लाख रुपए की लागत से बने इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों संग...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment