
विकासखंड धर्मपुर के तहत आने वाली विभिन्न पंचायतों में युवा सेवा एवं खेल विभाग सोलन के सौजन्य से स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। यह 4 दिवसीय सफाई अभियान विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया। सफाई अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत हुडंग के वार्ड नंबर पांच शिल्लड़-पठिया से किया गया, इसमें वार्ड सदस्य पुष्पा पंवर की अध्यक्षता में पूरे क्षेत्र में युवाओं ने सफाई अभियान छेड़ा। युवा शक्ति क्लब शिल्लड़ के युवाओं ने बढ़चढ़कर सफाई अभियान में अहम योगदान दिया। इसके अलावा युवाओं ने मिलकर स्थानीय गांव शिल्लड़ में जागरुकता रैली भी निकाली। सड़क के आसपास, सामुदायिक भवन के पास, वहीं रास्ते में उगी झाड़ियों भांग को जड़ से उखाड़ फेंका। इसके अलावा युवा सेवा एवं खेल विभाग सोलन की स्वयंसेविका देविन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई अभियान शिल्लड़ गांव में स्थित प्राकृतिक पेयजल स्त्रोतों से शुरू किया। युवाओं ने खेल मैदान,जल स्रोतों, फूलों की क्यारियां, नालियां, पैदल रास्तों की साफ़ सफाई की लोगों को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित भी...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment