Show your support

Monday, May 8, 2017

किसानों को जैविक खेती करने का परामर्श

अर्की | उपमंडलकी ग्राम पंचायत दानोघाट में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। किसान विकास मंच अर्की तहसील द्वारा आयोजित सम्मेलन में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग सोलन मंडल के अधिशासी अभियंता ठाकुर हेमंत तनवर मुख्यातिथि रहे। तनवर ने कहा कि जंगली जानवरों खासकर बंदर फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने के कारण भी किसान खेती से विमुख हो रहे हैं। उन्होंने कहा, किसान विकास मंच इस प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने जैविक खेती पर बल देते हुए कहा कि खेतों की मिटटी की उर्वरकता को बढ़ाने के लिए किसानों को जैविक खाद की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। नकदी फसलों के अलावा औषधीय खेती अपनाकर भी किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं। किसान विकास मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतराम तीखी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान विकास मंच समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत है। मंच के मुख्य सलाहकार प्रवीण शर्मा ने कहा कि मंच द्वारा जंगली जानवरों की समस्या को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। मंच का प्रयास अर्की क्षेत्र के किसानों को गुणवता के बीज खाद दिलाने के...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment