Show your support

Monday, May 8, 2017

बायोकॉन में मिली शूलिनी के 14 छात्रों को नौकरी, मिलेगा 3.5 लाख का पैकेज

सोलन | भारतकी अग्रणी बायोफ़ार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन ने इस वर्ष शूलिनी विश्वविद्यालय में कैंपस इंटरव्यू लिए। बायोकॉन की तीन सदस्य टीम ने हाल ही में विवि का दौरा किया और छात्रों को कंपनी में काम करने के लिए चुना। कंपनी द्वारा चुने गए छात्रों में एमएससी के छात्र अक्षय, देवांशु शर्मा, दिनेश कुमार, दीक्षिता ठाकुर और विधुशी धसमाना शामिल हैं। इसके अलावा बी टेक से विजय दुबे, अंकुश कुमार धीमान और बौद्धनाथ बिराज़ी को चुना गया। इन सभी को बैंग्लोर में बायोकॉन की अत्याधुनिक दवाई निर्माण फैक्टरी में काम करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा बायोकॉन की टीम द्वारा शूलिनी के छह और छात्रों का चयन किया गया है। सभी छात्रों को सालाना 3.5 लाख रुपए का पैकेज दिया जाएगा। जहां अक्षय, विजय और अंकुश को इंसुलिन उत्पादन डिविजन में काम करने का मौका मिलेगा वहीं दीवांशु, दिनेश, दीक्षिता, विदुषी और बौद्धनाथ बीआरएल- एमबीएल में काम करेंगे। किरण मजूमदार शॉ द्वारा शुरू की गई बायोकॉन आजभारत की सबसे बड़ी और पूरी तरह से इंटेग्रटेड बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी है जो की मधुमेह, कैंसर और...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment