Show your support

Wednesday, May 3, 2017

कुल्लू में ग्राम रोजगार सेवक रिश्वत लेता धरा

कुल्लू | कुल्लूजिला की डुघलग पंचायत में बिजिलेंस ने रोजगार ग्राम सेवक को पांच सौ रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार पंचायत के एक लज्जे राम नाम के व्यक्ति ने पंचायत के माध्यम से पानी के टैंक बनाने के लिए आवेदन किया था और उसका काम काफी समय से लटका हुआ था। टैंक निर्माण के लिए रोजगार ग्राम सेवक ने मस्टररोल बनाना था, लेकिन ग्राम सेवक चमन लाल ने मस्टररोल बनाने की एवज में लज्जे राम से पांच सौ रुपए की मांग की थी। लज्जे राम ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की और विजिलेंस ने सुनियोजित तरीके से जाल फैलाया और पांच सौ रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरा। विजिलंेस के कुल्लू स्थित कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर प्रशांत ने बताया कि उनकी टीम में इंस्पेक्टर दोरजे, रिगजिन और राजेंद्र शामिल थे।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment