
कुल्लू| 18दिनों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ग्रीन कुल्लू, क्लीन कुल्लू के उद्देश्य से आयोजित युवा शक्ति ट्रॉफी का सोमवार को ढालपुर मैदान में समापन हुआ। ट्रॉफी पर स्कॉर्पियन ने कब्जा जमाया। स्कॉर्पियन ने आरसीसी को 232 रन का लक्ष्य रखा वहीं, आरसीसी 118 रन पर ऑल आउट हो गई। समापन अवसर पर प्रदेश किक्रेट संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला कुल्लू क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह मुख्यातिथि रहे। पूर्व नप उपाध्यक्ष मनु शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद रहे। अमित ठाकुर को मैन ऑफ मैच और मैच ऑफ दि सीरिज घोषित किया गया वहीं, विजय डोगरा बेस्ट बैट्समैन शुभम बेस्ट बॉलर घोषित हुए।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment