
ठियोगकी सैंज पंचायत के प्रसिद्ध देवता चकलेश्वर महाराज पराला देवठी 20 दिन की पैदल यात्रा के बाद सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंच गए। उनके साथ 15 से अधिक कारदार कलैणे भी इस यात्रा में हैं। देवता की यह यात्रा 20 अप्रैल को आरंभ हुई थी। इस यात्रा के दौरान देवता के साथ गए लोगों ने त्यूणी होते हुए हरिद्वार, त्रियोगी नारायण, रूद्रप्रयाग, आदि तीर्थों से होते हुए यह सफर पैदल तय किया। 15 साल बाद हो रही देवता चकलेश्वर महाराज की बाबा केदार के प्रति श्रद्धा और आस्था के दर्शन उस समय हुए जब सोमवार सुबह केदारनाथ पहुंचने से दो किलोमीटर पहले से देवता के चारों गुर दौड़ते हुए बाबा के मंदिर तक पहुंचे। देवता को अपनी गोद में लिए पंडित जगतराम भी इस दौरान दौड़ते हुए बाबा के दर्शन के लिए मंदिर तक पहुंचे। बाबा केदार के धाम पहुंचकर जहां के अनुसार बाबा केदारनाथ के दर्शन पूजा अर्चना की गई। देवता का तय स्थान पर स्नान हुआ। देवता महाराज ने बाबा के विशेष दर्शन किए। देवता के साथ गए गुर पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष दिनेश चंदेल ने बताया कि देवता के बाबा के मिलन के इस नजारे से सभी लोग मुग्ध हो गए।...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment