
प्रदेशविद्युत बोर्ड ने सोलन में उन विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे जाएंगे, जिन्होंने अप्रैल माह में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी यहां सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सोलन न. 1 ने दी। उन्होंने कहा कि विद्युत उपमंडल सोलन नंबर-1 में बिजली के बिल जमा करने के कारण इस उपमंडल में कुल 821 कनेक्शन काटे जाएंगे। इनकी कुल राशि 12,41,265 रुपए है। उन्होंने कहा कि इस राशि में 531 घरेलू उपभोक्ताओं की राशि 7,03,563 रुपए तथा 268 व्यावसायिक उपभोक्ताओं की राशि 4,55,635 रुपए है। उन्होंने बताया कि बिल जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई है तथा इस कार्य के लिए एक कांउटर सेर चिराग (जौणाजी) तथा एक कांउटर ब्रूरी में भी लगाया जाएगा। विद्युत बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से बिजली के बिल समय पर जमा करवाने तथा मोबाइल बर भी कार्यालय में दर्ज करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग तय डेट से पहले अपने बिल जमा करवाएं नहीं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment