Show your support

Tuesday, May 9, 2017

ठियोग के कोटखाई रोड के आसपास गृहरक्षकों ने उखाड़ी भांग

ठियोग | गृहरक्षाविभाग के कर्मचारियों ने कंपनी कमांडर बृजलाल शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को ठियोग नगर के कोटखाई रोड, प्रेमघाट आदि स्थानों पर बड़ी मात्रा में उगी भांग उखाड़ने के लिए एक अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने सड़कों के आसपास की भांग उखाड़ी और साफ सफाई की। इस अभियान में रक्षक पूर्णचंद, उदम सिंह, हवलदार ज्ञान सिंह, सामेश्वर आदि गृहरक्षक मौजूद थे। इस मौके पर लोगों को भी जवानों ने अपने घरों के आसपास उगी भांग हटाने के लिए जागरूक किया। उधर ग्राम पंचायत बासा ठियोग में भी पंचायत प्रतिनिधियों की अगुवाई में ग्रामीणों ने भांग उखाड़ने का अभियान शुरू किया। पंचायत उपप्रधान अंकित वर्मा ने बताया कि सभी गांवों में लोगों को अपने घरों रास्तों के आसपास भांग हटाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment