Show your support

Monday, May 8, 2017

छात्रों को मिलेगा आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ

बातल में वेलनेस क्लीनिक का उद्घाटन करने के दौरान एसडीएम एलआर वर्मा। अर्की | भारतसरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद विभाग के सौजन्य से बाल संरक्षण गृह बातल में वैलनैस क्लीनिक का उद्घाटन एसडीएम अर्की एलआर वर्मा ने किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. तेजस्वी विजय आजाद द्वारा की गई। मुख्यातिथि एसडीएम वर्मा ने कहा कि आयुर्वेद विभाग का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। वैलनैस क्लीनिक खुलने से जहां बाल आश्रम के छात्रों को आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ मिलेगा वहीं योग करने से उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति पौराणिक काल से चली रही है। मुख्यातिथि ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सहज पद्धति है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. आजाद ने बताया कि भारत सरकार के आयुष विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार की क्लीनिक खोले जा रहे हैं। जिला सोलन में यह पहला क्लीनिक खोला गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के क्लीनिक अधिकतर बाल आश्रम, वृद्धाश्रम तथा...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment