Show your support

Wednesday, May 3, 2017

कुल्लू| जिलामुख्यालय स्थित विकलांग भवन की दूसरी मंजिल पर कब्जा

कुल्लू| जिलामुख्यालय स्थित विकलांग भवन की दूसरी मंजिल पर कब्जा करने की तैयारी चल रही है। देवभूमि विकलांग कल्याण संगठन के जिला प्रधान हुकमराम ने इस मसले को उपायुक्त के समक्ष उठाया है। जिला प्रधान ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के साथ ही देवभूमि विकलांग कल्याण संगठन के लिए एक मंजिला भवन बनाया है। उन्होंने कहा कि उनकी गैर हाजिरी में कोई अधिकारी भवन के ऊपर दूसरी मंजिल के निर्माण कार्य के लिए पैमाइश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी दूसरी संस्था को ऊपरी मंजिल देने की सूचना मिल रही है। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई है कि देवभूमि कल्याण संगठन कुल्लू दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य करना चाहता है। विकलांग भवन पर कब्जा करने की तैयारी

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment