
कुल्लू| राष्ट्रीयव्यंग्य महोत्सव जिसे साहित्य एवं कला परिषद कुल्लू तथा व्यंग्य यात्रा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन के मुख्यातिथि पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर रहे। उन्होने कहा कि प्रसिद्ध व्यंग्य यात्रा और साहित्य कला परिषद का यह सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यंग्य यात्रा के संपादक डॉ. प्रेम जनमेजय ने कहा कि व्यंग्य यात्रा इस तरह के आयोजन पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों में करती है। प्रसिद्ध व्यंग्यकार ने कहा कि कुल्लू का यह महोत्सव पूरी तरह से रोचक रहा। दूसरे दिन के सत्र में डॉ. सूरत ठाकुर, ईशमधु तलवार, गंगाराम राजी, रण विजय राव ने अपने-अपने व्यंग्य पथ प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर मुख्यातिथि के हाथों हिमाचल प्रदेश के पांच व्यंग्यकार साहित्यकारों को व्यंग्यश्री से सम्मानित किया गया, जिसमें कुल्लू के जयदेव विद्रोही, सुमन सिक्का, डॉ. सूरत ठाकुर, सतीश चंद्र कौड़ा तथा सुंदरनगर से डॉ. गंगा राम राजी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुधाकर अदीब, फारुख अफरीदी, रणविजय राव, दीपक कुल्वी, सरला चम्ब्याल,...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment