रामपुर बुशहर – मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 15 मई को रामपुर में करोड़ों रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह पहली बार होगा, जब मुख्यमंत्री एक जगह से ही करीब 26 अलग-अलग क्षेत्रों की योजनाओं को लोगों को समर्पित करेंगे। इनमें, जहां दर्जनों सड़कों को अपग्रेड करने की योजना शामिल है, तो कई उद्घाटन इस दिन होंगे। मुख्यमंत्री 15 मई को हेलिकाप्टर द्वारा झाकड़ी हेलिपैड पर उतरेंगे, जहां से वह ज्यूरी जाएंगे और यहां पर जनसभा को संबोधित करंेगे। यहां के बाद वह गानवी में लाहरूवीर मंदिर के नए मंदिर की प्रतिष्ठा में शामिल होंगे और यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं से वह रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को गति देंगे, जिसमें नोगली स्कूल में साइंस हाल का उद्घाटन, तकलेच में सब-तहसील, पशु चिकित्सालय का उद्घाटन शामिल है। यहीं पर ही शरन डोरी सड़क, दरशाल सड़क का शिलान्यास करेंगे। वहीं नोगली-खखरोला सड़क, कुड़ीधार से कुनत सड़क का बटन भी मुख्यमंत्री 15 मई को दबाएंगे, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने पूरी तैयारियां कर दी हैं। वहीं रामपुर की चार बड़ी पेयजल योजनाएं हैं, जिसका रिबन मुख्यमंत्री 15 मई को काटंेगे, जिस तरह से एक ही जगह से मुख्यमंत्री रामपुर के अलग-अलग क्षेत्रों तकलेच, पंद्रहबीस क्षेत्र, ननखड़ी क्षेत्र में सड़कों व अन्य योजनाओं का ऐलान करंेगे उसे देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐतिहासिक होगा। साथ ही चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री की ये घोषणाएं व उद्घाटन कांग्रेस के लिए रामपुर में संजीवनी से कम नहीं होंगे। अकसर यह बात उठती रहती है कि रामपुर में सड़कों व अन्य विकासात्मक कार्य ठप पड़े हैं, लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री एक साथ 26 योजनाओं को सीधे तौर से शुरू करने जा रहे हैं और कई योजनाओं को शुरू कर रहे हैं वह यहां के लोगों के लिए राहत की बात होगी। खासकर चार पेयजल योजनाओं के जनता को समर्पित होने से पेयजल समस्या समाप्त हो जाएगी। वहीं सड़कों के अपग्रेड के मामले, जो अभी तक लंबित पड़े थे वे अब पूरे होने जा रहे हैं। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने कमर कस दी है। अब 15 मई को रामपुर के कांग्रेसी मुख्यमंत्री के जोरदार स्वागत के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment