शिमला – कालेजों में नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 16 जून से होनी है। ऐसे में जहां छात्र प्रवेश के लिए तैयार हैं, तो वहीं कालेजों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शहर के राजीव गांधी कालेज शिमला चौड़ा मैदान में भी नए सत्र के प्रवेश के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कालेज इस बार जहां प्रोस्पेक्ट्स के माध्यम से छात्रों को प्रवेश नए सत्र में देगा ,तो वहीं इस सत्र ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा भी देने की तैयारी कर रहा है। कालेज में स्टाफ ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए साफ्टवेयर तैयार करने पर काम कर रहा है। इस सत्र से विश्वविद्यालय अनुदान ने सभी विश्वविद्यालयों सहित कालेजों को छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन करवाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत कालेज भी इस प्रक्रिया को पूरा करने और छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश देने के लिए इस कार्य को पूरा कर रहा है। कालेज प्राचार्य का कहना है कि कालेज प्रशासन इस सत्र ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयारी कर रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन और आफ लाइन दोनों तरीकों से छात्र अपनी इच्छा अनुसार कालेज में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। इस सत्र एचपीयू ने सभी पीजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब कालेज भी इस प्रक्रिया के तहत कार्य शुरू कर रहे हैं। प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने बताया कि कालेज में इस सत्र छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश देने के लिए ऑनलाइन सिस्टम पर कार्य किया जा रहा है। अगर सिस्टम तैयार होता है , तो इसी सत्र से ऑनलाइन प्रवेश शुरू होगा।
16 जून तक प्रक्रिया पूरी हुई तो इसी सत्र से सुविधा
अगर पूरी प्रक्रिया 16 जून से पहले समाप्त हो जाती है, तो छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा इसी सत्र से दी जाएगी। विकल्प के तौर पर कालेज प्रोस्पेक्ट्स तो नए सत्र के लिए छपवा रहा है अगर ऑनलाइन सिस्टम तैयार नहीं होता है, तो पुरानी प्रक्रिया पर ही छात्रों को प्रोस्पेक्ट्स के माध्यम से ही प्रवेश कालेज में दिया जाएगा।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment