शिमला – विकास समिति टुटू ने जनहित में मज्याठ वार्ड -7 के तहत शिमला-नालागढ़ मार्ग पर हैंडपंप के सामने वन विभाग की खाली भूमि पर पार्क बनाने की मांग की है। समिति अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री व वन अधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत करवाया कि शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र व नगर निगम शिमला के अधीन टुटू उपनगर में एक भी पार्क नहीं है, जहां बच्चे व आम नागरिक (खासकर वरिष्ठ नागरिक) खेलकूद व व्यायाम जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकें। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में पार्क बनाने के उद्देश्य से संबंधित वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने शिमला-नालागढ़ मार्ग पर हैंडपंप के नजदीक वन विभाग की खाली पड़ी भूमि का मुआयना भी कर चुकी है, लेकिन पार्क निर्माण का कार्य अभी तक खटाई में पड़ा हुआ है और आज तक कोई भी पार्क इस क्षेत्र में प्रदेश सरकार व स्थानीय निकाय द्वारा नहीं बनाया गया है। नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में यदि नगर निगम क्षेत्र मज्याठ, वार्ड -सात के अंतर्गत पूर्व चयनित स्थान पर या अन्य किसी उचित स्थान में नेचर पार्क या चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जाता है, तो हम समझते हैं किभविष्य में टुटू क्षेत्र के बच्चों व युवा पीढ़ी के शारीरिक उत्थान व खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने में प्रदेश सरकार व वन विभाग का एक ऐतिहासिक निर्णय होगा। क्योंकि शहरों के आसपास ऐसे पार्कों का होना बहुत आवश्यक है, जहां आम नागरिक खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दे सके। विकास समिति टुटू ने जनहित में प्रदेश के मुखिया व स्थानीय विधायक वीरभद्र सिंह से ईको टूरिज्म डिवेलपमेंट के तहत भी इस पार्क के निर्माण पर विचार करने की मांग की है।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment