शिमला – हिमाचल प्रदेश सकूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में सिटी पब्लिक स्कूल का बेहतर प्रदर्शन रहा। स्कूल के छात्र अंकित चौहान ने 661 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं राहुल मेहता ने 654 अंक प्राप्त कर दूसरा और चोनाल वर्मा ने 639 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त साहिल ने 635, उमर ने 633, आंचल रप्टा ने 630, दीपशिखा ने 623 अंक प्राप्त किए। स्कूल के अन्य छात्र आयुष, कार्तिक ऋचा, तस्लीम, उमर, हीना, सौरव, साहिल, रितिक ने 85 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्रएं भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस उपलक्ष्य पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुभाष रप्टा ने खुशी जाहिर करते हुए अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment