
हाईस्कूल रामपुर में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यध्यापक कमल किशोर शर्मा स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली स्कूल परिसर से रामपुर गंाव तक निकाली गई जिसमें स्कूली बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार, कमलेश कुमार, सुमन शर्मा महिला मंडल रामपुर नीता शर्मा, भाग्यवंती, तारा देवी, नीलम, सुनीता शर्मा, सुनीता, डिंपल, कांति देवी, रामपुर वार्ड सदस्य सुनीता रानी दीपा आशा वर्कर पूनम ने भी भाग लिया। पहले दिन बच्चों को व्यक्तिगत सफाई कैसे रखनी है और व्यक्तिगत सफाई रखने से कौन कौन से रोग फैलते हैं कि जानकारी दी। इसी कड़ी में पानी की टंकी को साफ किया। मुख्याध्यापक ने कहा इसी तरह हम मिलजुलकर सभी प्रयास करें तो हमारे सपनों का भारत हरा भरा और स्वच्छ भारत होगा। स्टाफ के सदस्यों, प्रदीप शर्मा, कमलेश, तुलसी शर्मा, योग राज, शशिकांत और हिमेश अंगीरस ने भी रैली में बच्चों के साथ भाग लिया। सोलन के तहत हाई रामपुर में स्वच्छता रैली निकालने के...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment