Show your support

Friday, May 5, 2017

मंत्री से हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जे की आस

केंद्रीयजनजातीय मामले मंत्री जुबेल ओराम के हरिपुरधार दौरे से गिरिपार क्षेत्र के लगभग 2 लाख 80 हजार हाटियों को गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा प्रदान करने की पूरी उम्मीद है। हाटी कबीले के लोग उतराखंड की तर्ज पर गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग पिछले 49 वर्षों से कर रहे हंै। केंद्रीय मंत्री 5 मई को मां भंगाइणी मेले के समापन पर हरिपुरधार रहे हैं। मेले में हाटी समिति की ओर से केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री के समक्ष इस एक सूत्रीय प्रमुख मांग को प्रमुखता से उठाए जाने की पूरी संभावना है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप भी केंद्रीय मंत्री के साथ हरिपुरधार रहे हैं। गिरिपार क्षेत्र के लोगों की इस प्रमुख मांग को सांसद वीरेंद्र कश्यप भी जोरदार तरीके से केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठा सकते हैं। सांसद कश्यप पछले लगभग 8 वर्षों से संसद में इस मांग को जोरदार ढंग से उठा रहे हैं। 127 पंचायतों की करीब पौने तीन लाख की आबादी वाला गिरिपार क्षेत्र विकास के मामले में अत्यंत पिछड़ा हुआ है। 2013 में ट्राइबल कमीशन की नोडल एजेंसी...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment