Show your support

Friday, May 5, 2017

सोलन | नौणीपाजो गांव निवासी 20 वर्षीय मनोज को रीढ़

सोलन | नौणीपाजो गांव निवासी 20 वर्षीय मनोज को रीढ़ की हड्डी के ऑप्रेशन के लिए आर्थिक मदद की दरगार है। सोलन के अश्वनी खड्ड रोड में 21 मार्च को कार दुर्घटना में घायल होने के बाद उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है। अभिभावक उसके उपचार में करीब 3 लाख रुपए का खर्च कर चुके हैं लेकिन अभी भी वह चलने फिरने के लायक नहीं हुआ है। उसका पीजीआई में रीढ़ की हड्डी का ऑप्रेशन होना है, जिस पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च आएगा। प्रशासन से मिली आर्थिक मदद के बावजूद इलाज का खर्च पूरा नहीं हो पाया है। अभिभावकों ने अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की मांग की है। मनोज की माता तिलू देवी का कहना है कि वह उसका पति दिहाड़ी मजदूरी कर छह लोगों का पेट पाल रहे हैं। मनोज के इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment