रामपुर बुशहर — रामपुर में बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। रामपुर नगर परिषद वार्ड नंबर तीन में कुछ दुकानों में नालियों की निकासी की सही व्यवस्था न होने के चलते बारिश का सारा गंदा पानी और कूड़ा-कचरा दुकानों में घुसा। इसके चलते जहां दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं राहगीरों को भी चलने में खासी समस्याएं पेश आईं। श्री शर्मा स्वीट्स के मालिक इंद्र शर्मा का कहना है कि नालियों की निकासी बंद होने के कारण सारा गंदा पानी और कूड़ा उनकी दुकान में जा घुसा। उन्होंने कहा कि बारिश ने रामपुर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। नगर परिषद को चाहिए की सफाई व्यवस्था का उचित ध्यान रखे, ताकि आम लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। नालियों की सही निकासी न होने के कारण यहां काफी मात्रा में कूड़ा-कचरा और गंदा पानी उनकी दुकान में जा घुसा, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, यदि नालियों की निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में उन्हें और समस्याओं से दो चार होना पड़ेगा। वहीं राहगीरों को भी चलने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि जल्द ही नालियों को दुरुस्त नहीं किया गया तो निश्चित तौर पर उन्हें और राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी। उन्होंने नगर परिषद से गुहार लगाई है कि नालियों को जल्द दुरुस्त किया जाए।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment