रामपुर बुशहर — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर चल रही सीबीआई और ईडी की जांच को लेकर रामपुर कांग्रेस ने मंगलवार को पुराने बस स्टैंड में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुतले फूंके। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों और सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर रोष रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेजा। उन्होंने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की अपील की है। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस का जरनल हाउस ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। रामपुर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन पर इस तरह के आरोप लगाना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई मुख्यमंत्री इस तरह का कृत्य नहीं कर सकता और खास कर साफ छवि के वीरभद्र सिंह तो छह बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताआें ने रामपुर बाजार से रोष रैली निकाली और पुराने बस अड्डे में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल के पुतले फूंके। इस दौरान कार्यकर्ताआें ने केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और एनएच-पांच पर रैली निकालकर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर अनिरुद्ध बिष्ट, विकेश चौहान, विशेषर लाल, हुकम सिंह, अशोक नेगी, जसवीर ठाकुर, पंकज बराड़, त्रिलोक भलूनी, कृष्ण गोपाल, धु्रव शर्मा, कृष्ण मझटू, संजय मेहता, निटू ठाकुर, जगत भंडारी, हरदयाल ठाकुर, कमल सिंह मेहता, सरोजिनी ठाकुर, मीना कुमारी, इंदु वर्मा, सीमा गुप्ता, संजय मेहता, शीला कुमारी, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा और संतोष के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment