
सोलन | सोलनजिला में शुक्रवार वर्ष 2017-18 के लिए टोल बैरियर का निविदाओं के माध्यम से आवंटन किया गया। आवंटन एवं नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता डीसी सोलन राकेश कंवर ने की। नीलामी में परवाणू टोल बैरियर इकाई 13 करोड़, 28 लाख, 99 रुपए में नीलाम हुई। इस इकाई का आरक्षित मूल्य 12 करोड़, 6 लाख, 70 हजार रुपये था। यह पिछले वर्ष की तुलना में 10.05 प्रतिशत अधिक है। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त आबकारी एवं कराधान केके शर्मा, अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त सोलन रवि सूद, आबकारी एवं कराधान निदेशालय के पर्यवेक्षक हिमांशु आर. पंवार उपस्थित थे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment