
इलाहाबाद में शुरू हुई 38वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले दिन पदक हासिल करने वाली महिला खिलाड़ी प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार अन्य सदस्यों के साथ। सिटी रिपोर्टर | सोलन इलाहाबादमें शुक्रवार को शुरू हुई 38वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन हिमाचली महिलाओं के नाम रहा। नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल की महिला खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड दो कांस्य पदक झटके। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के प्रधान विनोद कुमार, महासचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि पहले दिन मंडी की अलक नंदा ने 50 प्लस आयुवर्ग में 200 मीटर दौड़ और सोलन की अनुराधा में 40 प्लस आयुवर्ग में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। मनीषा तोमर ने 40 प्लस आयु वर्ग की 200 मीटर रेस में कांस्य 45 प्लस में हंसा कुमारी ने डिस्कस में ब्रांज मेडल जीता।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment