
हिमाचलप्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही हर बार सुर्खियों में रहती है। इस बार स्टेट ओपन स्कूल (एसओएस) की जमा दो की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पत्र दे दिया। इससे परीक्षा हॉल में बैठे छात्रों में ऊहापोह की स्थिति बन गई। परीक्षा देने आए छात्रों ने इसकी शिकायत राज्यपाल हिमाचल प्रदेश से की है। उन्होंने एसडीएम सोलन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला एसओएस की जमा दो लोक प्रशासन विषय की परीक्षा 23 मार्च को थी। जमा दो लोक प्रशासन की परीक्षा में बैठे छात्र मोहित कश्यप, अजय, सुनील, संजीव, मनीषा, अजय कुमार, अकाश रमेश ने बताया कि बोर्ड की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्र उस समय दंग रह गए जब परीक्षा हाल में उनके हाथ में प्रश्नपत्र आया। पूरा पेपर ही सिलेबस से बाहर का आया। परीक्षा देने वाले छात्रों ने बताया कि लोकप्रशासन के प्रश्नपत्र में जमा एक का ही सिलेबस था। इसमें महज 4 प्रश्न ही जमा दो के आए थे। इसमें तीन प्रश्न तीन-तीन अंक और एक प्रश्न चार अंक...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment