
युवक को व्हीलचेयर देते रोटरी के पदाधिकारी। सोलन | रोटरीमिडटाउन क्लब सोलन की तरफ से चायल के गांव द्रहन में बीपीएल परिवार से संबंधित 19 वर्षीय लड़के को व्हीलचेयर प्रदान की गई। क्लब के प्रधान जतिन साहनी ने बताया कि चलने में असमर्थ लड़के के इलाज में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्लब इलाज के लिए भी मदद करेगा। साहनी ने बताया की उनके सदस्य पीआर कश्यप ने इस व्हीलचेयर के लिए पूरी राशि प्रदान की है। इस अवसर पर रोटरी मिडटाउन सोलन के अनिल बाली, रोहित बट्टु और शशांक पाहुजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment