
मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को आंख की बीमारियों के बारे में जागरूक करें। डॉ. दरोच सोलन में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सा खंडों के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफेद मोतिया के लक्षण और पहचान के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाना चाहिए ताकि समय रहते इसका उपचार करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि आंखों से कम दिखाई देना तथा आंख में चोट लगने पर तुरंत उपचार करवाएं, जिससे आंखों को होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ. दरोच ने कहा कि शरीर में विटामिन की कमी होने पर उसका उपचार समय रहते किया जाना चाहिए। विटामिन की कमी से भी आंखों में कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। अंधता निवारण को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते सीएमओ डॉ. दरोच।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment