
सोलन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी राकेश कंवर। सिटी रिपोर्टर | सोलन डीसीराकेश कंवर ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में चलाए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं तथा उन्हें समय पर पूरा करें। डीसी यहां इस संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्यों पर 12 करोड़ 58 लाख खर्च किए जा चुके हैं। 1 करोड़ 35 लाख रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि जिला में जनवरी माह तक 80.65 प्रतिशत श्रम दिवस का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। जिला में 1478 कार्य योजनाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 99.31 प्रतिशत कामगारों के बैंक खाते आधार से जोड़ दिए गए हैं तथा उनका मेहनताना सीधा उनके बचत खाते में जा रहा है। राकेश कंवर ने कहा कि जिला के 210 पंचायतों की कार्य योजना को ऑनलाइन कर दिया गया है तथा कार्य में पारदर्शिता अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला के 3513 के मुकाबले 3722 कार्यों को जियो टेगिंग के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है तथा इनमें से 3503 जियो टेगिंग के अंतर्गत प्रदर्शित भी...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment