Show your support

Wednesday, February 1, 2017

तांगणू के लिए एबीवीपी ने जुटाया डेढ़ लाख चंदा

शिमला  – शिमला के रोहड़ू के तांगणू में भीषण आग से प्रभावित हुए लोगों के घर बसाने के लिए जहां हर एक ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया, तो वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रभावितों के लिए राहत अभियान चला कर एक मिसाल कायम की है। एबीवीपी ने प्रदेश भर में राहत राशि एकत्र करने का अभियान चलाकर 1.47179 रुपए की राशि इन आग प्रभावितों के लिए एकत्रित की है। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश इकाई के आह्वान पर पूरे प्रदेश में राहत कोष एकत्रित किया, जिसमें समाज के हर वर्ग ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। विद्यार्थी परिषद ने प्रांत भर में 1.47179 की राहत राशि एकत्रित की, जिसे मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष डा. संजय शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तांगणू गांव के प्रभावितों में बांटी। प्रतिनिधिमंडल में प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी, विभाग संगठन मंत्री सन्नी शुक्ला, वरिष्ठ कार्यकर्ता यशपाल शर्मा व नरेश शर्मा आदि कार्यकर्ता गए और स्थानीय लोगों से मिले। विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावितों को 33 सोलर लाइटें आबंटित कीं साथ ही 27 परिवारों को 5100 रुपए की राहत राशि प्रति परिवार प्रदान की। विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष डा. संजय शर्मा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने लोगों से बातचीत की तो यह बात सामने आई कि प्रशासन ने घोषणा की थी तीन दिन के अंदर सारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, परंतु अभी तक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  ठंड व बर्फ होने के बावजूद लकड़ी की कोई व्यवस्था नहीं है। विद्यार्थी परिषद प्रशासन से मांग करती है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएं।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment