रामपुर बुशहर – रेड लायंस कमलाऊ टीम ने मेजबान थेडा को हराकर क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा किया। रामपुर खंड की तकलेच पंचायत में युवक मंडल थेडा द्वारा आयोजित दस दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन तकलेच खेल मैदान में हुआ। इस अवसर पर तकलेच पंचायत उपप्रधान कृष्ण लाल मझटू बतौर मुख्यातिथि मौजूद हुए। तकलेच में आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान थेडा और रेड लायंस कमलाऊ की टीम के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कमलाऊ की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 101 रन बनाए। इसमें कमलाऊ के हर्ष कायथ ने 30, गोलू ने 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थेडा की टीम 70 रनों पर ढेर हो गई। थेडा की ओर से रॉकी ने अपनी टीम के लिए सर्वाधित 20 रन बनाए। कमलाऊ के गेंदबाज सोनू ने दस रन देकर तीन महत्त्वपूर्ण विकेट झटके। प्रतियोगिता के मैन ऑफ दि सीरीज का खिताब मेजबान थेडा टीम के रॉकी को दिया गया, जबकि फाइनल मैच में मैन ऑफ दि मैच हर्ष कायथ को चुना गया। समापन अवसर पर आए मुख्यातिथि कृष्ण लाल मझटू ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को 44 हजार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 22 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान जोगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में 40 से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुख्यातिथि ने पांच हजार रुपए की राशि भेंट स्वरूप दी। इस मौके पर कृष्ण दास, बनारसी दास, निक्का राम, राजेंद्र जियान, दिगू, जगदीश ठाकुर, विशेषर लाल, राकेश व सुनील के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment