मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से डाॅक्टरों की हड़ताल खत्म

मांगोंको लेकर पेनडाउन स्ट्राइक पर उतरे डाॅक्टरों ने सोमवार को हड़ताल वापस ले ली है। मंगलवार से अस्पताल में व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। डाॅक्टर 3 फरवरी से पेनडाउन स्ट्राइक पर थे। इस दौरान सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक पेनडाउन स्ट्राइक के चलते मरीजों का इलाज नहीं करते थे। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन (एचएमओए) मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिली। दोपहर 4 बजे मुख्य सचिव वीसी फारका ने एसोसिएशन के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को मानने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्यूटी के समय चिकित्सकों पर हमले या मारपीट की स्थिति में कार्रवाई करने की मांग को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट बनाया है इसे विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया है। डाॅक्टरों के 4-9-14 के मामले को कैबिनेट में रखा जाएगा। सिटीरिपोर्टर | सोलन डॉक्टरोंकी दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल के चलते रोगियों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हड़ताल के चलते ओपीडी सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक खाली रही। इसके बाद दो घंटे तक ओपीडी खुली...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

Post a Comment